फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One dead in car - truck collision , three injured

कार-ट्रक की टक्कर में एक मरा, तीन घायल

Sat, 13 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
One dead in car - truck collision , three injured
बिजनौरमें शनिवार को नजीबाबाद मार्ग पर गैस सिलेंडर से लदे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक  की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर  जिले के गांव अमीरनगर निवासी देवराज सिंह का 30 साल का पुत्र श्रवण कुमार , सिविल लाइन निवासी सोहनवीर का पुत्र सुनील, गांव पिनना निवासी भगत सिंह का पुत्र अतुल और गांव सरवट निवासी मोनू पुत्र इनाम इलाही कार से शनिवार की सुबह करीब सवा दस बजे मुजफ्फरनगर से कोटद्वार के कण्व आश्रम जा रहे थे। नजीबाबाद की ओर से भारत गैस एजेंसी के सिलेंडरों से लदा ट्रक आ रहा था।

 राहगीरों के मुताबिक नजीबाबाद मार्ग पर बीएसडी पब्लिक स्कूल के निकट कार और ट्रक में टक्कर हो गई । इसमें श्रवण कुमार की  मौके पर मौत हो गई । जकि अन्य कार सवार घायल हो गए। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।
विज्ञापन

कार में मृतक और घायल बुरी तरह फंस गए। बिजनौर के मोहल्ला जुलाहान निवासी शहजाद किसी काम से कार से नजीबाबाद जा रहा था।  कार में फंसे युवकों को देखकर शहजाद रुका और उसने लोगों की मदद से  कार से युवकों को बाहर निकाला। लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल सत्यवीर सिंह के  मुताबिक परिजनों को सूचना दी। परिजन बिजनैार पहुंचे और  घायलों को अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग  गया। ट्रक को पुलिस थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed