{"_id":"627d50176db97e7d3472b7cf","slug":"one-day-practice-class-of-vidya-bharati-s-sanskar-kendra-heads-bijnor-news-mrt5883397186","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार केंद्रो का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार केंद्रो का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न
विज्ञापन
नहटौर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सेवा विभाग के अंतर्गत संचालित संस्कार केंद्र प्रमुख/ सेवा प्रमुखों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ मां शारदे के सम्मुख हिमांशु चौहान जिला प्रमुख, मूलचंद विभाग संपर्क प्रमुख, सुरेंद्र कुमार शर्मा जिला समन्वयक, मदन सिंह जिला संयोजक, अशोक कुमार अग्रवाल, कपिल कुमार शर्मा, अशोक चंद्रा, नरेंद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन से किया।
मोहन सिंह (सह संयोजक सेवा विभाग, मेरठ प्रांत) ने संस्कार केंद्र की अवधारणा, उद्देश्य ,कार्य, संस्कार केंद्र क्या व क्यों और संस्कार केंद्र के विविध रूप, एक विद्यालय एक संस्कार केंद्र की संकल्पना , स्व पोषित परिणामकारी संस्कार केंद्र ,वार्षिक कार्य योजना एवं कार्यक्रम, पाठ्यक्रम, मासिक नैपुण्य वर्ग, संस्कार केंद्र प्रमुख के कार्य एवं व्यवहार आदि विषयों पर विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत के 80 संस्कार केंद्रों के माध्यम से 1772 विद्यार्थी लाभांवित हो रहे हैं। अन्याय, भ्रष्टाचार , शोषण, सामाजिक विषमता के प्रति संवेदनशीलता को अनुभव कर समाज में आत्म विश्वास जागृत करने, स्वावलंबी बनाने तथा क्षमता व सामर्थ्य बढ़ाने का कार्य हम सरस्वती संस्कार केंद्रों के माध्यम से कर रहे हैं। निर्बल व अशिक्षित छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर उन्हें शिक्षित एवं संस्कारित करने का कार्य संस्कार केंद्र कर रहे हैं।
संघ के विभाग संपर्क प्रमुख मूलचंद ने बताया कि भारतीय संस्कृति के व्यक्ति तन- मन- धन से सेवा कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। अशोक कुमार अग्रवाल, सुंरेद्र कुमार शर्मा ,नरेंद्र पाल सिंह ,हिमांशु जिला प्रमुख आदि ने संबोधित किया ।संचालन मदन सिंह जी( जिला सेवा संयोजक )ने किया। अभ्यास वर्ग में नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़ ,बिजनौर, कीरतपुर, गोहावर, नूरपुर, चांदपुर ,हल्दौर, बल्ला शेरपुर, नहटौर आदि स्थानों का प्रतिनिधित्व रहा।