{"_id":"62717c70ea944819630d5765","slug":"one-accused-arrested-for-the-murder-of-ex-pradhan-nazibabad-news-mrt5871097106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
मंडावली/नजीबाबाद। रामपुर चाठा में हुए सागर हत्याकांड को रंजिश मेें अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पति सागर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामपुर चाठा में दो मई की रात करीब दो बजे अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व प्रधान के पति सागर सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सागर सिंह के बेटे हरेंद्र सिंह ने हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मंडावली थानाध्यक्ष और पुलिस टीम ने हत्याकांड की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में गांव के ही आरोपी राधेश्याम को दबिश देकर रामपुर चाठा के पुल से गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी राधेश्याम पर एक लड़की से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे में वह जेल भी गया था। बताया कि छेड़छाड़ के मुकदमे में पूर्व प्रधान का पति सागर सिंह ने उसके खिलाफ पीड़िता का सहयोग किया था। इसी रंजिश के कारण आरोपी ने दो मई की रात छत के रास्ते घर में घुसकर सागर सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम की निशानदेही पर देशी तमंचा और उसमें फंसा कारतूस का खोखा बरामद किया है। पुलिस ने मंगलवार को राधेश्याम को कोर्ट में पेश किया।