फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the search warrant, the police investigated the branch of the Muslim Fund

सर्च वारंट पर पुलिस ने मुस्लिम फंड की शाखा में की छानबीन

Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
On the search warrant, the police investigated the branch of the Muslim Fund
मोहम्मद फैजी - फोटो : BIJNOR
सर्च वारंट पर पुलिस ने मुस्लिम फंड की शाखा में की छानबीन
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। अल फैजान मुस्लिम फंड के मालिक मोहम्मद फैजी के करोड़ों रुपए की धनराशि लेकर फरार होने के 5 दिन बाद पुलिस ने अदालत से सर्च वारंट लिया। सर्च वारंट पर मुस्लिम फंड शाखा गेट पर लगे ताले तोड़ दिए। पुलिस ने शाखा के अंदर प्रवेश कर पूरी तरह छानबीन की।

शनिवार की शाम जांच अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मोहल्ला लाल सराय में स्थित अल फैजान मुस्लिम फंड शाखा पर पहुंचे। शाखा के गेट पर लगे तालों को तोड़ दिया। पुलिस ने ताले तोड़ने के बाद पुलिस शाखा के अंदर दाखिल हुई। सीसीटीवी कैमरों का सिस्टम लगा हुआ पाया गया। पुलिस को शाखा में रखी मेज की दराजों में काफी मात्रा में पासबुक, कुछ आधार कार्ड व पन्नी में लिपटे कुछ सिक्के भी मिले। शाखा में दो कंप्यूटर भी लगे पाए गए। पुलिस ने पूरी शाखा में घूमकर बारीकी से जांच कर जरूरी कागजातों को भी देखा। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शाखा में मौजूद खातेदारों से संबंधित दस्तावेज, कुछ खातेदारों की पासबुक, दो कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस तथा कुछ सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर शाखा गेट पर सील लगा दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के तार टूटे हुए मिले हैं जबकि ऐसी भी चर्चा है की सीसीटीवी कैमरों में पिछले कुछ दिन की रिकॉर्डिंग हो सकती है। इस मौके पर पुलिस के अलावा पालिका सभासद पति सिद्दीक मुल्तानी, सभासद अनीस अहमद भी मौजूद रहे।

नगीना के अल फैजान मुस्लिम फंड की शाखा गेट पर लगे ताले तोड़ते पुलिसकर्मी।

नगीना के अल फैजान मुस्लिम फंड की शाखा गेट पर लगे ताले तोड़ते पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR

नगीना के अल फैजान मुस्लिम फंड की शाखा की जांच करती पुलिस।

नगीना के अल फैजान मुस्लिम फंड की शाखा की जांच करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed