फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the lines of Ayodhya, the idols will be consecrated in the temple of Barkatpur.

Bijnor News: अयोध्या की तर्ज पर बरकातपुर के मंदिर में होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
On the lines of Ayodhya, the idols will be consecrated in the temple of Barkatpur.
बिजनौर, नांगलसोती। गांव बरकातपुर में हाल ही में बने मंदिर में अयोध्या की तर्ज पर 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी उत्सुकता है। गांव की महिलाएं व बच्चे प्रभात फेरी निकालकर कार्यक्रम का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बरकातपुर में हाल ही में एक मंदिर का निर्माण कराया गया है। जिसमें श्रीराम, श्री कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों ने 22 जनवरी का दिन चुना है, जिसे लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता है। मीना देवी ने बताया कि मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर महिलाएं व बच्चे गांव में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 21 जनवरी को गांव में भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। आसपास के गांव के लोगों को भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। ग्रामीण रामकुमार, सुशील, प्रशांत कुमार ने बताया कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत गांव में प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात फेरी में मीना देवी, रूपा, संतोष देवी, बबीता, कोमल, कुसुम, संगीता, सुधा, हेमलता, मिथलेश देवी, पलक आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed