फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the last day of Kanwar fair, Kanwariyas gathered in large numbers, social workers showered flowers

Bijnor News: कांवड़ मेले के अंतिम दिन उमड़े कांवड़िये, समाजसेवियों ने की पुष्पवर्षा

Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
On the last day of Kanwar fair, Kanwariyas gathered in large numbers, social workers showered flowers
मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ मेले के अंतिम दिन जिला बिजनौर और आसपास के कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। मोटा महादेव मंदिर पहुंचे कांवड़ियों पर पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव मंडावली का मोटा महादेव मंदिर पड़ता है। मंदिर पहुंचने पर शिवभक्त जलाभिषेक कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हैं। मंगलवार को जिला बिजनौर सहित आस-पास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में शिवभक्त मोटा महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन में लगे। जलाभिषेक करने के बाद ही कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़े।
विज्ञापन

उधर, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एसडीएम विजय शंकर, सीओ देश दीपक सिंह, मंडावली थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह, मोटा महादेव चौकी प्रभारी महेश चंद, समाजसेवियों के साथ मोटा महादेव मंदिर पहुंचे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों को फल भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने मोटा महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक
नजीबाबाद। डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। पूजन के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर और आस-पास कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कांवड़ियों की सेवा की

नजीबाबाद। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड विजयपुर ने मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया। समिति के चेयरमैन देशराज सिंह, सचिव विजय पाल, शाखा प्रबंधक जनार्दन प्रसाद, शाखा प्रबंधक शिवकुमार चतुर्वेदी, सचिव कामेंद्र सिंह, सचिव शिवानी ने शिवभक्तों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed