{"_id":"61f58e01a8a9b97a6e1a90ef","slug":"on-the-last-day-46-employees-got-booster-dose-nazibabad-news-mrt5751092111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी कार्यालय पर निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मचारियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी कार्यालय पर निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मचारियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दिन 46 कर्मचारियों को लगी बूस्टर डोज
नजीबाबाद। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बीआरसी कार्यालय पर अंतिम दिन बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान 46 कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन कार्यों में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाकर प्रतिरक्षित किया जा रहा है। बीआरसी कार्यालय पर आयोजित टीकाकरण शिविर के अंतिम दिन शनिवार को 46 कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव के निर्देश पर बीईओ इशक लाल व एआरपी मोबीन हसन की देखरेख में शिक्षकों और कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया गया। पीएचसी नजीबाबाद के प्रभारी डॉ. फैज हैदर के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन किया। शिविर में मुकुल शर्मा, नितिन, मोहन, मनोरमा, नीति शर्मा, रामनाथ, गीता, शाजिया, शहनाज आदि मौजूद रहे। संवाद