{"_id":"5820ca8d4f1c1b342fb37fc6","slug":"on-the-death-of-the-child-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत पर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बालक की खेलने के लिए जाते समय सड़क पार करते हुए मौत हो गई। परिजनों में बालक की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। सोमवार शाम करीब चार बजे मुरादाबाद स्योहारा मार्ग पर नगर से तीन किलोमीटर दूर गांव श्यामाबाद निवासी आनंद कुमार का दस वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ भोलू खेलने के लिए घर से निकला था। वह सड़क पार करते समय मुरादाबाद से धामपुर दिशा को जाने वाली रोडवेज अनुबंधित बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गुुस्साए ग्रामीणों को पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन