{"_id":"67d5c5024ec3d31025017f19","slug":"on-dussehra-a-lot-of-colours-were-thrown-and-processions-were-taken-out-bijnor-news-c-27-1-bij1007-145096-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुल्हैंडी पर खूब उड़ा रंग-गुलाल, निकाली गईं शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुल्हैंडी पर खूब उड़ा रंग-गुलाल, निकाली गईं शोभायात्राएं
Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के साहनपुर में होली खेलते हुलियार। (स्रोत-क्षेत्रवासी)
बिजनौर। जिले में रंग का त्योहार दुल्हैंडी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को खूब रंग लगाया। कुछ स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोग भी जुमे की नमाज के बाद होली के रंग शरीक हुए।
जिला मुख्यालय पर नगर में दुल्हैंंडी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शहर के जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोग शामिल रहे। नगर पालिका चौराहे पर हुलियारों का स्वागत किया गया।
नगीना में शुक्रवार को दुल्हैंडी पर रंग गुलाल समिति द्वारा मोहल्ला चौधराना स्थित देवता मंदिर से सूखे गुलाल का जुलूस सुबह करीब सात बजे पूजा के बाद शुरू हुआ। जुलूस स्टेशन मार्ग से होते हुए रेलवे चौक पर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल बौने की बरात, सफेद घोड़े व एक ऊंट आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, प्रदीप गर्ग, अजीत अग्रवाल, प्रभात चंद गुप्ता, शीतल अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, मोहित गोयल, रोहित रवि कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे देवता मंदिर से बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के तत्वावधान में गीले रंग का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले, राजकुमार बिश्नोई, सभासद गोपाल शर्मा, साहू कपिल रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात बाल प्रगतिशील समिति के तत्वावधान में परंपरागत भगवान नरसिंह देवता के जुलूस धूमधाम से निकला गया। जुलूस में शामिल कई मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। अफजलगढ़ में शुक्रवार को हुरियारों में सुबह से ही रंग खेलने को लेकर उत्साह रहा। दोपहर दो बजे होली का जुलूस शुरू हुआ जो मोहल्ला चिरंजीलाल से शुरू होकर होली चौक पहुंचा। जुलूस में बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार हुरियारों की टोलियों ने जमकर रंग खेला। जुलूस में नीरव रस्तौगी, संदीप माहेश्वरी, अनिल बिश्नोई रहे।
गजरौला शिव में गढ़ी बगीची के जंगल में बने प्राचीन कण्व ऋषि उर्फ माल देवता आश्रम पर दुल्हैंडी पर हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ में प्रधान सोमदेव आर्य, संदीप आर्य पेशकार, मनदीप आर्य, धीरेंद्र सिंह रहे। बढ़ापुर में शुक्रवार की सुबह दुल्हैंडी रंग का जुलूस निकाला गया। जुलूस में पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, ठाकुर रामपाल सिंह, सुरेंद्र कर्णवाल, संजीव कश्यप बंटी, पंकज अग्रवाल, वीरेंद्र सैनी, अमित गुप्ता मिक्की रहे। शनिवार को थाने में होली खेली गई।
नूरपुर में दुल्हैंडी पर रंग के जुलूस का शुभारंभ पंडित सुरेश झा ने विधिवत पूजा कराकर किया। जुलूस का नेतृत्व समिति अध्यक्ष एडवोकेट अजयवीर चौधरी ने किया। कस्बा कोतवाली देहात, बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर, बांकपुर, सलेमपुर गधेली, मसूरी, शादीपुर, बरूकी, पैरूवाला, रामपुर आदि गांव में रंग का जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गईं। स्योहारा में शुक्रवार को होली रंग जुलूस शिवाजी मार्केट से शुरू हुआ। डाॅ. मनोज वर्मा, मुकेश रस्तौगी, सन्नी रस्तौगी, रजत रस्तौगी, डाॅ. राजबहादुर शर्मा, अध्यक्ष पंकुल रस्तौगी, मनोज भटनागर, कपिल शर्मा, राजू मिगलानी रहे। उधर, जुमे की नमाज भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नींदडू के गांव बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, कोटरा टप्पा केशो, मनकुआ, अजीतपुर दासी, दौलतपुर सुक्खा, बुआपुर नत्थू, सरकथल माधो में होली का पर्व मनाया गया। हल्दौर में नगर के अतिरिक्त बिसाठ, नवादा तुल्ला, नांगलजट, कूकड़ा इस्लामपुर, कड़ापुर, वाजिदपुर आदि गांवों में रंग के जुलूस धूमधाम से निकाले गए।