{"_id":"5831eb144f1c1b5701b39c67","slug":"on-behalf-of-800-thousand-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजार के बदले 800 देने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजार के बदले 800 देने पर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में पंजाबी मार्केट में रविवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को हजार के बदले खुले में आठ सौ रुपये देने पर उसे दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। नागरिकों ने पुलिस से ऐसे लोगों को पकड़कर कार्रवाई की मांग की है।
जैतरा के मयंक, विजयपाल सिंह, महेश कुमार ने बताया कि वह मार्केट में सामान खरीदने के लिए आए थे। उनके पास एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट थे। दुकानदार ने इन नोट के बंद होने का हवाला देते हुए सामान देने से मना कर दिया। लोग इन नोटों को छुट्टा करने की जुगत में लग गए। इन लोगों ने बताया कि जब वह हजार व पांच सौ के नोटों को छुट्टा कराने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि वह नोट तो बदल देगा, लेकिन एक हजार के बदले आठ सौ रुपये देगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। मामला इतना बढ़ा कि शोरशराबा सुनकर अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर उसका कुर्ता फाड़ डाला। कुछ लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने वह चकमा देकर फरार हो गया। दुकानदारों ने कहा कि कुछ लोग पिछले कई दिनों से बाजार में आकर हजार व पांच सौ के नोटों के छुट्टा करने के नाम कमीशन बाजी कर रहे हैं। उधर, कोतवाल मुनीशचंद शर्मा ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों पर निगरानी रखकर कार्रवाई करेंगे।