फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On 21 January, Teachers Association will protest

21 जनवरी को शिक्षक संघ करेगा धरना प्रदर्शन

Thu, 09 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
On 21 January, Teachers Association will protest
21 जनवरी को शिक्षक संघ करेगा धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

जलीलपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में धारा-18 और 21 के विरोध में 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा की बैठक श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर में हुई। जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक सेवा चयन बोर्ड की धारा-21 को समाप्त कर शिक्षकों की सेवा शर्तों व सुरक्षा में नई धारा जोड़ दी है, जो शिक्षक हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके विरोध में 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर के कार्यालय पर 11 बजे धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन व्यवस्था, बीमा व अन्य भत्ते बंद कर दिए हैं। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों का प्रोत्साहन भत्ता बंद कर दिया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह सरकार शिक्षक विरोधी है। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर के शिक्षकों ने अपनी भुजाओं पर काला फीता बांध कर कार्य किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, जिला मंत्री विनोद कुमार, लोकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, डा. अविनाश विश्नोई, रामकुवंर सिंह, हेमराज सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार कश्यप, अजय कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed