Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Omkumars journey began with the BSP; he went on to become an MLA for the third time.

Bijnor News: बसपा से शुरू हुआ ओमकुमार का सफर, तीसरी बार बने थे विधायक

Fri, 27 Nov 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Omkumars journey began with the BSP; he went on to become an MLA for the third time.
ओमकुमार।
नहटाैर। नहटौर सीट से 2022 में तीसरी बार विधायक बने ओम कुमार का राजनीतिक सफर बहुजन समाज पार्टी से शुरू हुआ था। बिजनौर के गांव माहेश्वरी जट निवासी ओम कुमार पुत्र कल्लू सिंह ने वर्ष 2008 में सामाजिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई थी। 2009 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने उन्हें नहटौर विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर बनाया और 2012 में नहटौर (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी बनाया। अपने पहले चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राजकुमार राजू को 19 हजार 398 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विधायक का कार्यकाल पूरा होते-होते 2016 तक उनका बसपा से मोहभंग हो गया और 2017 के विधानसभा चुनाव से उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने भी उन्हें नहटौर सीट पर टिकट दिया। इस चुनाव में ओमकुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी को 23,151 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार विधानसभा में जगह बनाई।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से उन पर भरोसा जताया। ओमकुमार ने राष्ट्रीय लोकदल के मुंशीराम पाल को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। इसके बाद वर्ष 2024 में भाजपा ने उन्हें नगीना लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उनका मुकाबला आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आजाद से हुआ। ओम कुमार 1,51,473 मतों से चुनाव हार गए। इस तरह उनका राजनीतिक सफर बसपा से शुरू होकर भाजपा तक पहुंचा। उन्होंने अब तक तीन विधानसभा चुनाव जीते हैं और एक लोकसभा चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ओमकुमार और मुंशीराम के बीच हुआ था कड़ा मुकाबला मात्र 258 वोटों से जीते थे ओमकुमार, दूसरे नंबर पर रहे थे मुंशीराम
नहटौर। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में नहटौर सीट पर बेहद करीबी मुकाबला हुआ था। भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुंशीराम पाल को महज 258 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। ओमकुमार को कुल 77,935 वोट मिले थे, जबकि मुंशीराम को 77,677 मत प्राप्त हुए थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर महज 0.12 प्रतिशत रहा था।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी प्रिया सिंह 38,020 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी को 1,343 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी आलोक कुमार को 1,338 वोट मिले थे। चुनाव में अन्य प्रत्याशियों में प्रताप सिंह को 556, दिलावर को 451, ऋषिपाल को 448, ओमकार सिंह को 401, गीता को 357 और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल कुमार को 331 वोट मिले थे। नोटा के पक्ष में 1,057 मत पड़े थे।
नहटौर विधानसभा सीट पर कुल 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। भाजपा और रालोद के बीच मुकाबला इतना करीबी था कि तीसरे स्थान पर रही बसपा प्रत्याशी को मिले वोट जीत के अंतर से करीब 147 गुना अधिक थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी ओमकुमार ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

-------
वर्जन
हमने अभी आदेश नहीं पढ़ा है। इसलिए सही से नहीं बता सकते कि हाईकोर्ट के आदेश में क्या कहा गया है। आदेश को पढ़कर उसकी बारीकी पर कानूनी सलाह ली जाएगी। यदि हमारे खिलाफ कुछ हुआ है तो सुप्रीम कोर्ट की शरण ली जाएगी।
- ओमकुमार, विधायक नहटौर
--------
हम हाईकोर्ट गए थे। नहटौर विधायक ओमकुमार ने अपने शपथपत्र में कई जानकारी गलत दी थी। वहीं कई जानकारी छिपाई थीं। इसी को लेकर आदेश हुआ है।
- मुंशीराम पाल, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रत्याशी नहटौर विधानसभा

ओमकुमार।

ओमकुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed