फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Om Namah Shivay echoed in the pagodas, performed Jalabhishek

शिवालयों में रही ओम नम: शिवाय की गूंज, किया जलाभिषेक

Sat, 18 Feb 2023 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Om Namah Shivay echoed in the pagodas, performed Jalabhishek
बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद
- शहर से लेकर गांव देहात तक भक्तिभाव से मनाई गई शिवरात्रि
विज्ञापन

- खारी स्थित झारखंडी मंदिर में लगी रही भक्तों की लंबी कतारें
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भगवान आशुतोष का पर्व महाशिवरात्रि जिलेभर में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शिवालयों में भगवान शिव की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव की स्तुति करते हुए भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए मंगल कामना की। दोपहर होने तक जलाभिषेक करने का सिलसिला चला और ओम नम: शिवाय मंत्र गूंजता रहा।
शुक्रवार की देर शाम से ही शिवालयों में हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों की भीड़ जमा शुरू हो गई थी। खैर, रात में 12 बजते ही शिवालयों में कांवड़ियों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। कांवड़ियों के जलाभिषेक करने का सिलसिला शनिवार की तड़के तक चला। इसके बाद अन्य भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भोले की स्तुति करते हुए मंगल कामना की।
विज्ञापन

खारी स्थित झारखंडी मंदिर पर भक्तों की भयंकर भीड़ रही। बाकायदा पुलिस बल भी तैनात रहा। भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। साथ ही दूध, दही, शहद, घी और शक्कर आदि पंचामृत से भी अभिषेक किया गया। जलाभिषेक कर भगवान आशुतोष को प्रिय बेलपत्र, धतूरा, भांग, मिष्ठान, पुष्प, चंदन, इत्र आदि भी अर्पित किए गए। तमाम भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी कराया। बिजनौर शहर के सभी शिवालयों समेत गांव देहात में भी शिवमंदिरों में खासी भीड़ रही। भक्तों ने पंचाक्षर मंत्र का उच्चारण करते हुए अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्थाएं
जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। चांदपुर क्षेत्र के झारखंडी मंदिर में एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ सुनीता दहिया मौजूद रहे। वहीं मोटामहादेव मंदिर में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कैंप करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। खारी स्थित झारखंडी मंदिर पर हल्दौर थानेदार उदयप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शहर के मंदिरों में शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ लगातार नजर बनाए रहे।

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

बिजनौर में महाशिवरात्रि पर गांव खारी के पास झारखंडी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लगी श्रृद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed