{"_id":"62ab6e5f5a90533fae277604","slug":"old-tehsil-s-tube-well-failed-drinking-water-crisis-deepened-dhampur-news-mrt5931631181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी तहसील का नलकूप फेल, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी तहसील का नलकूप फेल, पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी तहसील का नलकूप फेल, पेयजल संकट गहराया
धामपुर। पुरानी तहसील में लगा नलकूप फेल होने से क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत हो गई है। लोग पानी के लिए परेशान हैं, आरोप है कि पालिका के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
पुरानी तहसील स्थित नलकूप तीन दिन पहले फेल हो गया। जिस कारण नलकूप से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। नगर के दिनेश कुमार, कल्याण सिंह, गौरव कुमार का कहना है कि अब तीन दिन से क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी में बगैर पानी के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। हैंडपंपों से लोगों को पानी भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र ही जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
लोगों का आरोप है कि आए दिन कभी पाइप लाइन लीकेज हो रही है, तो कभी नलकूप फेल होने से दिक्क्त हो रही है। क्षत्रिय नगर कॉलोनी के पूर्व सभासद संतोष राजपूत, शिशुपाल सिंह, राजीव कुमार, डा. बाबू सिंह का कहना है कि एक सप्ताह पहले पाइप लाइन लीकेज होने से उनकी कॉलोनी की जलापूर्ति चार दिन तक बाधित रही थी। चंपा देवी मंदिर मोहल्ला में भी दो दिन पहले पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों में हाहाकार मच गया था। 15 दिन पहले टीचर्स कॉलोनी में लगा नलकूप फेल हो गया था।
विज्ञापन
जलकल विभाग के अवर अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि जल्द पानी की आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में नया बोरिंग कर नलकूप को चालू कर दिया जाएगा।