फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Old pension is the security cover for the old age of teachers and employees

Bijnor News: शिक्षक, कर्मचारियों के बुढ़ापे का सुरक्षा कवच है पुरानी पेंशन

Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old pension is the security cover for the old age of teachers and employees
बिजनौर में अटेवा पेंशन बचाओं मंच की बैठक को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप्र जनपद शाखा बिजनौर की शनिवार को आरजेपी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा पुरानी पेंशन देश के शिक्षकों एवं कर्मचारी के बुढ़ापे की सुरक्षा का कवच है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में देश के पेंशन विहीन शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद होकर संघर्षरत है। सरकार एनपीएस के स्थान पर यूपीएस का विकल्प देकर केवल शिक्षकों एवं कर्मचारियों को केवल गुमराह करने का कार्य कर रही है।

कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलौत ने कहा कि पुरानी पेंशन में ही देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित है। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, एसपी गंगवार, नरेंद्र कुमार, बालेश कुमार, विनोद कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, अलका रानी, रश्मि चौहान, छवि गर्ग, कुमुद गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed