{"_id":"655e3fe18de134cea50e79c6","slug":"old-overhead-tank-not-repaired-preparation-for-new-drinking-water-supply-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14662-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुराना ओवरहेड टैंक ठीक नहीं कराया, नए से पेयजल आपूर्ति की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुराना ओवरहेड टैंक ठीक नहीं कराया, नए से पेयजल आपूर्ति की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कनेक्शन कटने के बाद चार साल से बंद है पुराना ओवरहेड टैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। यह क्षेत्र मोहम्मद अलीपुर भिक्कन पंचायत में विद्युत कनेक्शन कटने के बाद ओवरहेड टैंक चार साल से बंद है। इसे दुरुस्त कराने की बजाय ग्रामीणों को अब नए ओवर हेड टैंक से पानी सप्लाई किया जाएगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इसका निर्माण जारी है।
गांव नींदडू खास, बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन एवं चक नींदडू के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2006 में जल निगम ने ईदगाह के पास ओवरहेड टैंक बनाया था। यह क्षेत्र मोहम्मद अलीपुर भिक्कन पंचायत में आता है। विद्युत निगम ने 38,42,317 रुपये का बिल जमा नहीं करने के कारण 26 जुलाई 2019 को टंकी का कनेक्शन काट दिया था। तब से लोगों को टंकी का साफ पानी नसीब नहीं हुआ। चार साल से अधिक समय से बंद दोनों नलकूप और पाइप लाइनें खराब हो गई हैं।
अब जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर गांव में शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए ओवरहेड टैंक और एक ट्यूबवेल बनाया जाना है। योजनानुसार नींदडू की तीनों ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी और नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। राजस्व विभाग नेे ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी ने बताया कि शासन की 100 की आबादी समेत हर गांव व घर को पानी उपलब्ध कराने की योजना है। जिस गांव में भूमि उपलब्ध नहीं है, उसे दूसरे गांव से जोड़ा जाएगा।