फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers should provide quality diagnosis of complaints: DM

शिकायतों का अधिकारी गुणवत्तापरक निदान करें : डीएम

Sat, 18 Nov 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Officers should provide quality diagnosis of complaints: DM
संपूर्ण समाधान दिवस में 57 दर्ज शिकायतें आई, पांच का निदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर / चांदपुर। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने समस्याएं सुनीं। कुल 57 शिकायत दर्ज हुई, जिनमें से पांच का अधिकारियों ने मौके पर निदान करा दिया। डीएम ने कहा कि समस्याओं का गुणवत्ता परक निदान करें।

गांव जलालपुर आसरा निवासी धर्मदेव सिंह ने गांव के मोनू प्रजापति, चंद्रपाल सिंह, विजयपाल सिंह, कोमल आदि पर घर के बाहर बने खडंजे और नालियों को उखाड़ कर कब्जा करने का आरोप लगाया। गांव रनावली के सोनू ने गांव के प्रधान पर तालाब की नीलामी में खेल करने का आरोप लगाते हुुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान एसडीएम मोहित कुमार और तहसीलदार पवन कुमार शर्मा सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर,
चांदपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 64 शिकायतें दर्ज की गई। राजस्व की 27, विद्युत की चार, पुलिस की 17, विकास की 11 व पांच अन्य शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed