फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers raided 131 places to arrest electricity theft

Bijnor News: अफसरों ने बिजली चोरी की धरपकड़ को 131 स्थानों पर मारे छापे

Sun, 09 Feb 2025 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officers raided 131 places to arrest electricity theft
- चेकिंग टीम ने करीब 107 के खिलाफ कराई कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

-15 दिसंबर से 7 फरवरी तक चेकिंग में पकड़े गए मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राजस्व वसूली के साथ ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली चोरी की धरपकड़ के लिए फील्ड में उतरे हुए हैं। विद्युत टीम ने चेकिंग अभियान में बिजली चोरी के आरोप में करीब 107 पर कानूनी कार्रवाई की।
बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं से वसूली के लिए विद्युत विभाग की ओर से ओटीएस चल रही है। इसके लिए विभाग की ओर से बिजलीघर, कार्यालयों, जगह जगह कैंप लगाकर बकाया जमा कराया जा रहा है। वहीं विभागीय टीम बिजली चोरी की रोकथाम को धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन

विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के अनुसार 15 दिसंबर से सात फरवरी तक विभागीय टीम व अवर अभियंताओं ने 131 स्थानों पर छापामारी की। जांच में उन्हें 128 स्थानों पर बिजली चोरी मिली। इनमें 107 पर चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि बाकी ने मौके पर शमन जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ व अधिशासी अभियंता अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उधर, बिजनौर अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि ओटीएस का लाभ उठाते हुए बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाते हुए बकाया बिल जमा कर रहे है। विद्युत टीम बिजली चोरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed