फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers fled office after seeing anger of BJP

भाजपाइयों का गुस्सा देख कार्यालय छोड़ भागे अधिकारी

Tue, 15 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officers fled office after seeing anger of BJP
भाजपाइयों का गुस्सा देख कार्यालय छोड़ भागे अधिकारी
विज्ञापन

स्योहारा। बिगड़ती विद्युत व्यवस्था के विरोध में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उपखंड विद्युत कार्यालय पर धरना दिया। भाजपाइयों के रोष को देखते हुए विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। भाजपाइयों ने बिजली व्यवस्था में सुधार कराने को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। 16 घंटे से गायब हुई बिजली सोमवार दोपहर एक बजे आने के बाद धरना समाप्त किया। रविवार शाम सात बजे से ताजपुर से आ रही 33 केवीए की विद्युत लाइन का तार गांव किसना रामपुर के जंगलों में टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। रात्रि में कई बार विद्युत अधिकारियों को फोन कर विद्युत सही कराने के लिए कहा गया। लेकिन विद्युत उपखंड अधिकारी प्रेम सिंह ने कर्मचारी न होने की बात कह असमर्थता जताई। जिससे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पूरी रात अंधेरा रहा। सोमवार सुबह उपखंड अधिकारी प्रेम सिंह, अवर अभियंता समय सिंह, मदन सिंह आदि विद्युत श्रमिकों को लेकर किसना रामपुर के जंगलों में गए और तार बदली करवाए। पूरी रात बिजली न होने से हलकान नागरिकों का सब्र जवाब दे गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपाई तथा व्यापारी बिजलीघर पहुंचे। भीड़ देखकर कार्यालय से कर्मचारी व अधिकारीगण गायब हो गए। भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय के सामने दरी बिछाकर बैठकर नारेबाजी की। नेपाल सिंह का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व भी बिजली घर में तकनीकी फाल्ट आने के बाद 56 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी। आरोप है कि विद्युत उपखंड अधिकारी प्रेम सिंह व अवर अभियंता समय सिंह द्वारा विद्युत समस्या से संबंधित शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों की सुनवाई नहीं होती है। उपखंड अधिकारी विद्युत प्रेम सिंह का कहना है कि वह कार्यालय से गायब नहीं हुए बल्कि जंगलों में खड़े होकर खराब बिजली के 33 केवीए का तार बदलवा रहे थे। इस दौरान भाजपा महामंत्री संदीप शर्मा, नीरज राणा, अमित कुमार शर्मा, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, मोहम्मद अकरम, महेंद्र सैनी, नीटू जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed