फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officers are serving food to Shiv devotees, SDM made rotis

बिजनौर: शिवभक्तों को अफसर परोस रहे खाना, एसडीएम ने बनाई रोटियां

Wed, 15 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Officers are serving food to Shiv devotees, SDM made rotis
चांदपुर रामलीला मैदान में कांवड़ियों के लिए रोटी बनाती एसडीएम रितु चौधरी व तहसीलदार प्रभा सिंह।
- एएसपी देहात राम अर्ज और एसडीएम नगीना ने परोसा प्रसाद
विज्ञापन

- चांदपुर एसडीएम और अधिशासी अधिकारी पालिका ने बनाई रोटियां
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर/बिजनौर। भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िये कठिन डगर पर चल रहे हैं। अफसर कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जिम्मा संभालने के साथ सेवा में भी जुट रहे हैं। जिसकी वानगी चांदपुर के एक कांवड़ सेवा शिविर में देखने को मिली। यहां पर एसडीएम रितु चौधरी और तहसीलदार ने रोटियां बनाईं। नगीना में एएसपी देहात ने शिवभक्तों को खाना परोसा।

नगीना में रायपुर तिराहे पर पुलिस प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर का उद्घाटन एएसपी देहात राम अर्ज, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ संग्राम सिंह ने किया। इन अफसरों के साथ कोतवाल रविंद्र वशिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने शिव भक्तों को अपने हाथों से भोजन परोसा। चांदपुर के रामलीला मैदान में कांवड़ियों की सेवा के लिए लगे शिविर में एसडीएम रितु रानी और तहसीलदार प्रभा सिंह ने पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। ये दोनों महिला अफसर शिविर की रसोई में पहुंच गईं। जहां दोनों ने काफी देर तक रोटियां बनाईं। रोटियां बनाने के साथ शिवभक्तों को अपने हाथों से खाना भी परोसा।

चांदपुर रामलीला मैदान में कांवड़ियों के लिए रोटी बनाती एसडीएम रितु चौधरी व तहसीलदार प्रभा सिंह।

चांदपुर रामलीला मैदान में कांवड़ियों के लिए रोटी बनाती एसडीएम रितु चौधरी व तहसीलदार प्रभा सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed