फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Offered Arghya to the setting sun god with fruits, coconut and sweets

डूबते सूर्यदेव को फल, नारियल, मिठाई से अर्घ्य दिया

Mon, 31 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Offered Arghya to the setting sun god with fruits, coconut and sweets
डूबते सूर्यदेव को फल, नारियल और मिठाई से अर्घ्य दिया
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में छठ पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूर्यदेव की आराधना का पर्व छठ पूजा पर श्रद्धालुओं ने रविवार शाम को डूबते सूर्यदेव को फल, नारियल, मिठाई और पकवान से अर्घ्य दिया। सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
रविवार को छठ व्रतियों ने शुगर मिल स्थित कुटिया कॉलोनी में बने छठ घाट पर अस्त होते सूर्यदेव को अर्ध्य दिया और अपने परिवार व समाज के सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर महिलाओं ने छठ के गीत गाए। इसके पश्चात रात्रि में श्रद्धालुओं ने अपने घरों के आंगन में मिट्टी के बने हाथियों के चारों ओर दीप जलाए। प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शशि प्रभा, किरण श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, मीरा देवी, सुनीता, सोना देवी, प्रतीमा, ज्ञानती देवी, दिनेश श्रीवास्तव, प्रतीमा देवी ने व्रत रखा। शशि भूषण पांडे, मयक सिंह, सोनी सिह, प्रताप मलिक, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश आदि घाट पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया छठ पर्व
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर मिल में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्यदेव व छठ मैया की पूजा अर्चना की। क्षेत्र के गांव तुरतपुर सलावतनगर में छठ पर्व पर महिलाओं ने द्वारिकेश शुगर मिल परिसर में पानी में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव व छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सोमवार सूर्योदय के समय पूजा अर्चना कर व्रत समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर रूबी सिंह, ममता सिंह, नूतन सिंह, सुनीता देवी व विभा सिंह के अलावा एचआरडी अशोक कुमार, रमाशंकर कुशवाहा, दीपक सिंह व कुन्दन सिंह आदि उपस्थित रहे।

अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल में परिसर पानी में खड़े होकर छठ पर्व पर सुर्यदेव की पूजा अर्चना करती म

अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल में परिसर पानी में खड़े होकर छठ पर्व पर सुर्यदेव की पूजा अर्चना करती म- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल में परिसर पानी में खड़े होकर छठ पर्व पर सुर्यदेव की पूजा अर्चना करती म

अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल में परिसर पानी में खड़े होकर छठ पर्व पर सुर्यदेव की पूजा अर्चना करती म- फोटो : BIJNOR

बिजनार में कुटिया कालोनी में छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की आराधना करती महिला श्रृद्धालु।

बिजनार में कुटिया कालोनी में छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की आराधना करती महिला श्रृद्धालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed