फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ODF plus panchayats will be announced today

आज होगा ओडीएफ प्लस पंचायतों का एलान

Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ODF plus panchayats will be announced today
आज होगा ओडीएफ प्लस पंचायतों का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस पर आज गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत चयनित ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों का एलान होगा। शुक्रवार को अभियान के आखिरी दिन गांवों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सैनिटाइज किया गया। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गंदगी भारत छोड़ो अभियान ग्राम पंचायतों में आठ अगस्त से शुरू हुआ था। सात दिन तक गांवों मे साफ सफाई व जागरूकता के कार्यक्रम चले। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार 13 अगस्त को गंदगी भारत छोड़ो विषय पर कक्षा छह से आठ तक ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा नौ से बारह पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई है, जिसके परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। आखिरी दिन 14 अगस्त को पंचायतों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सैनिटाइज कर सफाई की गई है। शासन के कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को ओडीएफ प्लस गांवों की घोषणा होगी। इसके लिए पंचायत खुले में शौच मुक्त होने के साथ, पानी निकासी, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था समेत करीब एक दर्जन बिंदु तय हैं। अभियान के नोडल अधिकारी व सहायक विकास अधिकारियों ने चयन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले के सभी नोडल अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed