{"_id":"61f585a47a08f66d8a27d424","slug":"observers-inspected-the-warehouse-bijnor-news-mrt5751033106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षकों ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षकों ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेक्षकों ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण
बिजनौर। विधानसभा चुनाव कराने के लिए 11 पर्यवेक्षक जिले में डेरा डाले हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को वेयर हाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम को सुरक्षित रखे जाने के संबंध में जानकारी ली।
शनिवार को प्रेक्षकों ने डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के साथ वेयर हाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम रखने वाले स्थान से लेकर आने-जाने वाले रास्तों को चिह्नित किया गया। नजीबाबाद रोड स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गौर किया गया। मतगणना स्टाफ, प्रत्याशियों और एजेंटों के आने- जाने वाले रास्तों के बारे में जानकारी ली। मतगणना के दौरान बैरिकेडिंग करने पर भी मंथन हुआ। इसके अलावा आरजेपी इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया। यहां से दो विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टी रवाना होगी।