फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Objective is to provide a platform to art talent'

‘कला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है उद्देश्य’

Mon, 06 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Objective is to provide a platform to art talent'
‘कला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है उद्देश्य’
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की सर्वेक्षण सहायक का कहना है कि अकादमी का लक्ष्य समाज में छिपी कला प्रतिभाओं को आगे लाकर मंच प्रदान करने का है। इस बार छह जनवरी से चार दिवसीय संभागीय नाट्य समारोह शुरू होने जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।

रविवार को रानी बाग कालोनी में नाट्यदीप फाउंडेशन के सचिव राजेंद्र सिंह चौधरी के आवास पर प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की सर्वेक्षण सहायक शैलजा कांत पाठक ने कहा कि अकादमी का लक्ष्य समाज में छिपी बाल कला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। देहात और नगरों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए 2020 में छह से नौ जनवरी तक चार दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि चार दिन तक होने वाले कार्यक्रम में चार नाटक कर्ण, ए मैैरिज प्रपोजल, जी जैसी आपकी मर्जी व कथा नंदन की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम की तैयारी तेजी से चल रही है। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम को साढे़ छह बजे से शुरू होंगे। इस दौरान समन्वयक आदित्य सिंह, निदेशक उदयराज सिंह, राजवीर माथूर, नितेेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed