{"_id":"646e5d628615980ceb0574f5","slug":"oath-will-be-held-in-nine-bodies-on-may-26-rest-on-27th-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-3798-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नौ निकायों में 26 मई, बाकी में 27 को होगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नौ निकायों में 26 मई, बाकी में 27 को होगी शपथ
Thu, 25 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 25 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
- बिजनौर पालिका में अध्यक्ष और सभासद 27 मई को लेंगे पद की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के निकायों में अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। नौ निकायों में 26 मई और बाकी निकायों में 27 को शपथ दिलाई जाएगी। बिजनौर पालिका के लिए 27 मई की तारीख तय कर ली गई है।
जिले में 12 नगर पालिकाएं और छह नगर पंचायत हैं। जिनमें शहरी सरकार के गठन को चार मई को चुनाव हुआ था जबकि 13 मई को मतगणना हो चुकी है। अब करीब दस दिन के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शपथ दिलाने के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है। शपथ कार्यक्रम के लिए बाकायदा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार शपथ कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां चल रही है।
प्रशासन की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार हल्दौर, धामपुर, नहटौर, स्योहारा, नगीना, नजीबाबाद, किरतपुर, मंडावर और जलालाबाद में 26 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना है। 27 मई को बिजनौर, शेरकोट, अफजलगढ़, नूरपुर, चांदपुर, झालू, सहसपुर, बढ़ापुर और साहनपुर निकाय में अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी।