फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Oath administered to newly elected executive

नव निर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to newly elected executive
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बार और बेंच के सहयोग से वादकारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को जजी स्थित जिला बार एसोसिएशन के हाल में मुख्य चुनाव अधिकारी मदनलाल अरोड़ा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीत पंवार, महासचिव रामेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कोमेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासनिक रवि मेहरा, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक अंशु विश्नोई, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन कैलाश सिंह, कोषाध्यक्ष मोहित त्यागी, ऑडिटर हरि सिंह भारतीय, मीडिया प्रभारी जावेद सईद खां एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला जज जयश्री आहुजा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बार एवं बेंच के सहयोग से वादकारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कहा हम सभी की जिम्मेदारी है, कि कानून का शासन स्थापित हो। अधिवक्ताओं का न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान है। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा अधिवक्ताओं का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। आजादी में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य बलवंत सिंह ने कहा बार कौंसिल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और उन्हें अनुशासन में रखना है। पूर्व महासचिव नवदीप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नव निर्वाचित महासचिव रामेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष अजीत पंवार ने बार एवं बैंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष एसके बबली और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह और राधेश्याम चिकारा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों सहित, नगीना, नजीबाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed