फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nurses fighting the war against Corona without caring for themselves

खुद की परवाह किए बगैर कोरोना से जंग लड़ रहीं नर्स

Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nurses fighting the war against Corona without caring for themselves
बिजनौर जिला अस्पताल की सिस्टर वंदना शर्मा। - फोटो : BIJNOR
खुद की परवाह किए बगैर कोरोना से जंग लड़ रहीं नर्स
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने में चिकित्सकों के साथ नर्सों की भी अहम भूमिका है। जानलेवा कोरोना को परास्त करने में चिकित्सक और नर्स प्राथमिक योद्धाओं की श्रेणी में शामिल हैं। आज जब देश कोरोना संकट से जूझ रहा है तो नर्स भी दिन रात किसी योद्धा की तरह से ही मैदान में डटी हैं। अपने सेवा भाव से मरीजों को ठीक करने के साथ ही नर्स मरीजों में सकारात्मकता का भाव भी जगा रही हैं। ये नर्स छह से सात घंटे पीपीई किट पहने रहती हैं, जिसे पहनने के बाद बेहद गर्मी लगती है। शरीर कुछ ही देर में पसीने से तर हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद ये अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटतीं। ऐसी योद्धाओं को बार बार सैल्यूट।
मरीजों की सेवा ही परम कर्तव्य
नर्सेज संघ की जिला मंत्री रजनी शर्मा का कहना है कि मरीजों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। हम अपनी तरफ से हर प्रकार के मरीजों को ठीक करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन परिणाम देना ईश्वर के अधीन है। फिर भी प्रयास करना हमारा काम है।
विज्ञापन

मरीज और तीमारदार भी करें सहयोग
जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स अनामिका का कहना है अस्पतालों में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को उनका पूरा सहयोग करना चाहिए। जिससे नर्सेज और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ का हौसला बढ़े तथा वे और बेहतर कार्य करती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को हराने को चेन तोड़ना जरूरी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर की स्टाफ नर्स सिंधु का कहना है कि कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में रहना बेहद ही जरूरी है। साथ ही सभी को सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करना चाहिए। जिससे कि जल्दी से जल्दी कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।
आठ से दस घंटे ड्यूटी के बावजूद नहीं मानती हार
जिला अस्पताल की सिस्टर वंदना शर्मा का कहना है वैश्विक महामारी कोरोना से हर कोई डरा हुआ है। वे भी कोरोना को हराने के लिए अस्पताल में आठ से दस घंटे तक ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाती हैं। इसके बाद भी वह हार नहीं मानती हैं।

कोरोना को हराना ही एक मात्र मकसद
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स पुष्पा निगम कहती हैं कि वे अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देती हैं। अब तो वैसे भी देश वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। इसलिए वर्तमान में तो जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। कोरोना को हराना ही उनका मकसद है, जिससे सभी लोग इससे निजात पाकर खुशहाल रह सकें।

बिजनौर जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स अनामिका।

बिजनौर जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स अनामिका।- फोटो : BIJNOR

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर की स्टाफ नर्स सिंधु।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर की स्टाफ नर्स सिंधु।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स पुष्पा निगम।

बिजनौर जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स पुष्पा निगम।- फोटो : BIJNOR

रजनी शर्मा (जिला मंत्री, नर्सेज संघ) जिला अस्पताल बिजनौर।

रजनी शर्मा (जिला मंत्री, नर्सेज संघ) जिला अस्पताल बिजनौर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed