{"_id":"667c8c2ed673249f0f085ed4","slug":"nurpur-block-chiefs-husband-arrested-for-taking-bribe-of-rs-50-thousand-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-125921-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 50 हजार की रिश्वत लेते हुए नूरपुर ब्लॉक प्रमुख के पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 50 हजार की रिश्वत लेते हुए नूरपुर ब्लॉक प्रमुख के पति गिरफ्तार
विज्ञापन
नूरपुर से डीसी राशू को रिश्वत लेने के मामले में पकड़कर ले जाती बरेली विजिलेंस की टीम।
- सतर्कता अधिष्ठान बरेली (विजिलेंस टीम) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा
- शिक्षा विभाग में मिड-डे मिल की आपूर्ति करने वाली संस्था से मांगी थी रिश्वत
- मिड-डे मील में जिला समन्वयक के पद पर चल रही थीं आरोपी की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम ने नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के पति राशू चौहान को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। मिड-डे मील की आपूर्ति करने वाली संस्था से एनओसी देने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी शिक्षा विभाग में मिड-डे मील के जिला समन्वयक के पद पर तैनात हैं।
नूरपुर ब्लॉक के कार्यालय में बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान बरेली की टीम ने जाल बिछा दिया था। मुरादाबाद की महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के सुपरवाइजर धर्मेंद्र ने नूरपुर ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के पति और जिला समन्वयक (मिड-डे मील) राशु चौहान पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी रामूरूपपुर थाना शिवाला कला को रिश्वत के 50 हजार रुपये दिए। इसके तुरंत बाद ही टीम ने राशु चौहान को रंगे हाथ पकड़ लिया।
बता दें कि महाराणा प्रताप सेवा संस्थान की ओर से साल 2022 तक बिजनौर जिले में मिड-डे मील की आपूर्ति की जाती थी। इसके बाद इस संस्था से मिड-डे मील की आपूर्ति का काम छीन लिया गया और दूसरी संस्था को दे दिया। बताया गया कि उक्त संस्था की बकाया राशि का भुगतान इसी साल 26 फरवरी को किया गया। अब संस्था फिर से काम पाने के लिए एनओसी लेना चाहती थी।
विज्ञापन
एनओसी की एवज में रासु चौहान से बात की गई तो पचास हजार रुपये की डिमांड की गई। धर्मेंद्र ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान में कर दी थी। पांच दिन पहले विजिलेंस की टीम रेकी करते हुए सूचना को पुख्ता कर चुकी थी। बुधवार को टीम ने डीएम को सूचना देते हुए दो गवाह हासिल किए थे। टीम नूरपुर थाने में प्राथमिक सूचना के देने के साथ ही आरोपी को अपने साथ ले गई। सतर्कता अधिष्ठान के एसपी अरविंद यादव ने इसी पुष्टि की।
इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। यदि कोई सूचना व कार्यवाही कागज आते हैं, तो अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी