फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Number of applicants increased in Abhyudaya Free Coaching Center

Bijnor News: अभ्युदय निशुल्क कोचिंग सेंटर में आवेदकों की संख्या बढ़ी

Thu, 22 Jun 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Number of applicants increased in Abhyudaya Free Coaching Center
सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे अधिक आवेदन
विज्ञापन






कोचिंग सेंटर की व्यवस्था में नये सत्र से दिखाई देंगे बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किया है। प्रशासन अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है। विषयों की पढ़ाई तकनीक आधारित करने के लिए संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।



शासन से ग्रामीण युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग सेंटर योजना संचालित हैं। अभ्यर्थियों को योजना में नीट, एनडीए, सिविल सर्विसेज, पुलिस, इंजीनियरिंग आदि की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। डीएम उमेश मिश्रा ने कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करते हुए विषयों की पढ़ाई बेहतर तरीके से कराने का भरोसा दिया था। निःशुल्क कोचिंग सेंटर दुष्यंत कुमार पुस्तकालय में संचालित हैं।
विज्ञापन






केंद्र प्रभारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह ने बताया कि कोचिंग सेंटर में दाखिले के लिए 365 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन आनलाइन आए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जून थी। सबसे अधिक आवेदन सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए है। इसके बाद नीट परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन हुए हैं। नया सत्र जुलाई से प्रस्तावित है। नए सत्र में पढ़ाई नए बदलाव के साथ होगी। आवेदनों की संख्या को देखते हुए कमरों, सिटिंग प्लान आदि बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








संचालन समिति की बैठक जल्द



मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग सेंटर की देखरेख कर रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह के अनुसार कोचिंग सेंटर के संचालन के लिए समिति गठित है। डीएम उमेश मिश्रा अध्यक्ष, तथा सीडीओ पूर्ण बोरा, एसडीएम सदर, समाज कल्याण विभाग के सभी अधिकारी, बीएस ए सदस्य हैं। एसडीएम चांदपुर कोचिंग सेंटर की नोडल अधिकारी हैं। नए सत्र में कोचिंग सेंटर में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लिए संचालन समिति की बैठक 30 जून से पहले होगी। डीएम के निर्देश के अनुसार शासन के मानकों के अनुरूप अभ्यर्थियों को पढ़ाई लिखाई की बेहतर सुविधा दी जाएंगी।







सबसे अधिक सिविल सर्विसेज व सबसे कम टीजीटी आवेदक



समाज कल्याण विभाग के अनुसार आखिरी तारीख 13 जून तक 365 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दाखिले की प्रक्रिया शुरू हैं। बताया कि सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए 138, अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए 03, यूपी पुलिस परीक्षा के लिए 02, टीजीटी व सुपर टेट के लिए 01-01, एस एस सी के लिए 32, नीट परीक्षा के लिए 104, एनडीए के लिए 28, सीडीएस परीक्षा के लिए 10 तथा बैंक परीक्षा की तैयारी के लिए 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं । सत्र 2022-23 में 117 अभ्यर्थी थे।










ये हैं प्रमुख बदलाव



1- कोचिंग सेंटर की पढ़ाई व अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी को सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ेगी।

2- कोचिंग सेंटर में स्मार्ट बोर्ड बढ़ेंगे।

3- प्रतिष्ठित संस्थानों के गाइड व एक्सपर्ट नियमित क्लासेज में आनलाइन जुड़ेंगे।

4- विषयों के एक्सपर्ट आफलाइन बतोर गेस्ट लेक्चरर बुलाए जाएंगे।

5- अभ्यर्थियों को विषयों की तैयारी के लिए लाइब्रेरी का विस्तार होगा।



6- जिले के डिग्री कालेजों के प्रोफेसरों को अधिक संख्या में पढ़ाई के लिए हायर किया जाएगा ।

7- जिला स्तरीय अधिकारी सफलता के टिप्स देंगे।

8- अधिकारी कोचिंग सेंटर का नियमित करेंगे निरीक्षण।



9- अधिकारी नियमित अभ्यर्थियों की समस्या सुनेंगे ।



10- ग्रुप डिस्कशन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed