{"_id":"5e10dd3c8ebc3e87cb39cf0a","slug":"nss-in-vardhman-college-bijnor-news-mrt462132328","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है : डाक्टर शशि प्रभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है : डाक्टर शशि प्रभा
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कालेज में एनएसएस की प्रथम एवं द्वितीय छात्रा इकाई की ओर एक दिवसीय द्वितीय शिविर स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर में छात्राओं को स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी शशि प्रभा, डाक्टर बीना प्रकाश, डाक्टर अंजू बंसल एवं डाक्टर प्रीति खन्ना ने संयुक्त रूप से किया। छात्रा गौरी, प्रिंसी, सुनैना, भुवन गोयल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डाक्टर शशि प्रभा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने छात्राओं को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। डाक्टर बीना प्रकाश ने छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया और भोजन पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने बेकरी की चीजे तथा जंक फूड नहीं खाने की सलाह दी। इसके बाद प्रथम इकाई की छात्राओं ने गांव आदमपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया तथा द्वितीय इकाई की छात्राओं ने गांव तिमरपुर में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर को सफल बनाने में स्नेहा राजपूत, प्रिंसी मारवाड़ी, दीक्षा, भारती, करिश्मा, सुरेखा का सहयोग रहा।
छात्रों को सोशल मीडिया के प्रभावों की जानकारी दी
बिजनौर। वर्धमान कालेज में समाजशास्त्र विभाग की ओर से सोशल मीडिया का प्रभाव एवं भूमिका विषय पर एक दिवसीय छात्र गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शनिवार को कालेज में आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राओं द्वारा वेबसाइट, विडियो होस्टिंग साइट तथा सोशल मीडिया के शिक्षा, राजनीति, धर्म एवं सामाजिक संबंधों पर सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर विचार व्यक्त किए गए। छात्रा अंजलि ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स, कृति ने कम्यूनिकेशन ब्लॉग, दीक्षा ने स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव, खुशबू ने शेयरिंग इकोनॉमी तथा प्रिंसी मारवाड़ी ने राजनीति पर सोशल मीडिया के प्रभावों पर विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य सीएम जैन ने छात्र जीवन में सोशल मीडिया के सीमित प्रयोग पर बल देते हुए इसके नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया। डाक्टर अलका साहू ने सोशल मीडिया के महिला सुरक्षा संबंधी तकनीकी पक्षों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संचालन में डाक्टर मेघना अरोड़ा, डाक्टर प्रशांत कुमार एवं डाक्टर मामराज का सहयोग रहा।