फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NPL final will be held in India Post and Bank Department

Bijnor News: इंडिया पोस्ट और बैंक विभाग में होगा एनपीएल का फाइनल

Fri, 08 Mar 2024 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
NPL final will be held in India Post and Bank Department
नजीबाबाद क्रिकेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल इंडिया पोस्ट और बैंक विभाग के बीच 10 मार्च को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में इंडिया पोस्ट ने नगर पालिका परिषद और बैंक विभाग ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय की टीम को पराजित किया।

नेशनल एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले गए। पहले सेमीफाइनल में नगर पालिका परिषद की टीम ने नौशाद के 49 और सुलेमान के 33 रन की मदद से नौ विकेट पर 186 रन बनाए। इंडिया पोस्ट के सत्यम ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी इंडिया पोस्ट के प्रज्ज्वल के 108, अवधेश त्यागी के 35 और सत्यम के 33 रन की बदौलत मात्र चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। उत्कृष्ट कैच के लिए अनिरुद्ध त्यागी और मैन ऑफ द मैच के लिए सत्यम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल सब रजिस्ट्रार कार्यालय और बैंक विभाग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सब रजिस्ट्रार कार्यालय की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन बनाए। उवैस में सर्वाधिक 23 रन बनाए। बैंक की ओर से साइम और मनीष ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बैंक विभाग की टीम ने परविंदर कुमार के शानदार 53 रन के सहयोग से चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। साइम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कमेंट्री मो. अहसान व आलोक त्यागी और अंपायरिंग मो. फाजिल व राजीव ग्रोवर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट आयोजक अल्ताफ अहमद, अहसान अंसारी और संजय अग्रवाल ने बताया कि फाइनल मैच इंडिया पोस्ट और बैंक विभाग की टीम के बीच 10 मार्च को प्रातः 10 बजे साहू जैन कॉलेज में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed