{"_id":"689e3b54b50ebcb58d0d4187","slug":"now-you-can-cross-the-toll-for-15-rupees-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157553-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब 15 रुपये में पार कर सकेंगे टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब 15 रुपये में पार कर सकेंगे टोल
Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। टोल से निकलने वाले वाहन स्वामियों को एनएचएआई 15 अगस्त से फास्टैग एनुअल स्कीम पास की सुविधा देगा। इसे वाहन स्वामियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन पर ग्राम पुरैनी के करीब स्थित टोल प्लाजा के प्रबंधक अशोक यादव ने बताया कि 15 अगस्त से देश के भीतर एक वर्षीय टोल पास की सुविधा शुरू हो रही है। अब नए एनुअल फास्टैग के जरिए सिर्फ 15 रुपये में टोल प्लाजा पार किया जा सकेगा। इस पास की कीमत 3000 रुपये रखी गई है, जिसमें 200 ट्रिप शामिल होंगी। एक बार टोल प्लाजा पार करना एक यात्रा माना जाएगा।
उन्होंने बताया कि फास्टैग एनुअल टोल पास एक तरह की प्रीपेड टोल स्कीम है। इसे मुख्य रूप से जीप, कार और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल के लिए तैयार किया गया है। लोगों को नया टैग खरीदने की जरूरत भी नहीं है, बल्कि यह मौजूदा फास्टैग से जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल एनएचएआई, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लागू होगा। इसके लिए बार-बार ऑनलाइन रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं है। 200 ट्रिप पूर्ण होने पर पुनः तीन हजार का रिचार्ज कर 200 ट्रिप पुनः प्राप्त किए जा सकती हैं।