{"_id":"6005d3778ebc3e3340369efd","slug":"now-vaccination-will-be-done-in-25-places-bijnor-news-mrt5211910142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 25 जनवरी को होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 25 जनवरी को होगा टीकाकरण
विज्ञापन
अब 25 स्थानों पर होगा टीकाकरण
बिजनौर। जिले में 22, 28, 29 जनवरी को फिर से कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस बार जिला अस्पताल सहित 25 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। नजीबाबाद, धामपुर और नूरपुर ब्लॉक में अभियान नहीं चलेगा। 22 जनवरी को 2500 लोगों को टीका लगाया जाएगा। एक वॉयल में से दस लोगों को टीका लगेगा।
जनपद में करीब 14 हजार 500 कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोनारोधी टीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिले में सीरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित लगभग 17 हजार 390 कोविशील्ड वैक्सीन भेजी गई हैं। 16 जनवरी को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना और स्योहारा में चलाए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रथम चरण में 400 में से 287 कोरोना योद्धा प्रतिरक्षित किए गए। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में फिर से 22, 28 और 29 जनवरी को जिला अस्पताल सहित कुल 25 स्थानों पर 2500 स्वास्थ्यकर्मियों का ही टीकाकरण होना है। इस दौरान भी प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को टीका लगेगा। धामपुर, नजीबाबाद और नूरपुर का नंबर इस बार भी नहीं आएगा। अगली बार इन ब्लॉकों के स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। शुरुआती दौर में सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले 6206 और 1342 प्राइवेट अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा।