फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now Prerna Gyanotsava campaign will run in schools

अब स्कूलों में चलेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव कैंपेन

Fri, 26 Feb 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now Prerna Gyanotsava campaign will run in schools
अब स्कूलों में चलेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। कोविड-19 महामारी के बाद अब प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल लौटेगी। स्कूलों में 100 दिन के लिए प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अफसर इस पर नजर रखेंगे। स्कूलों को सजाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
राज्य शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने परिषदीय प्राइमरी स्कूलों को एक मार्च से खोलने के दिशा निर्देश दिए हैं। स्कूलों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कैंपेन भी चलाने को कहा गया है। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को गांव में मुनादी व जनसंपर्क के सहारे बच्चों को एक मार्च से स्कूल लाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। ताकि सभी बच्चे स्कूलों में आ सके। स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील में बच्चों को नाश्ता उपलब्ध कराने व उनकी पसंद का भोजन बनाने को भी कहा गया है। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से भी संपर्क कर बच्चों को स्कूल लाने में मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक प्रेरणा ज्ञानोत्सव कैंपेन के तहत रविवार को वह माताओं से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों को कोविड-19 की बीमारी के बारे में भी बताया जाएगा। स्कूलों में चलने वाले प्रेरणा ज्ञानोत्सव कैंपेन पर शिक्षा विभाग के अफसर नजर रखेंगे। प्राइमरी स्कूलों में झालर, गुब्बारे आदि लगाकर सजाने के निर्देश दिए गए हैं। एक मार्च को स्कूलों में पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षक तिलक कर स्वागत करेंगे। स्कूलों को सजाने के लिए रंगोली भी बनाने को कहा गया है। ब्लॉक स्तर पर पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने संकुल शिक्षकों के माध्यम से सभी विद्यालयों के शिक्षकों को स्कूल सजाने रंगोली बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देशों का होगा पालन: बीएसए
बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक एक मार्च से प्राइमरी के सभी समय बच्चों को स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए शिक्षकों से अभिभावक से संपर्क करने, स्कूलों को सजाने तथा एसएमसी के सदस्यों को भी प्रेरित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि 100 दिन तक चलने वाले प्रेरणा ज्ञानोत्सव कैंपेन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed