फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now power weeder equipment will weed sugarcane

Bijnor News: अब पावर वीडर उपकरण करेगा गन्ने की निराई-गुड़ाई

Wed, 03 Apr 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 03 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now power weeder equipment will weed sugarcane
धामपुर । किसानों को अब गन्ने की खेती करना और आसान हो गया है। चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई करने, पौधों पर मिट्टी चढ़ाने के लिए 20 प्रतिशत के अनुदान पर पावर वीडर उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की ओर से इसे पसंद भी किया जा रहा है। पिछली बार किसानों ने 85 यंत्र खरीदे थे। अबकी बार अभी तक 12 से अधिक किसानों ने अनुदान प्राप्त किए है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि अब किसानों को गन्ने की खेती करने के लिए मजदूूरों की आवश्यकता नहीं है। इसके विकल्प के रूप में गन्ने की फसल की निराई -गुड़ाई करने और मिट्टी चढ़ाने के लिए चीनी मिल ने पावर वीडर यंत्र बनाने वाली कंपनी से अनुबंध किया है। कंपनी चीनी मिल को संबंधित उपकरण 1,47,500 रुपये में उपलब्ध करा रही है। लेकिन चीनी मिल की ओर से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 20 प्रतिशत के अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मंगलवार को किसानों के लिए चीनी मिल में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें एक ही दिन में 12 किसानों ने पावर वीडर उपकरणों की खरीदारी कर मिल योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन


लेबर की तुलना में कम खर्चा

महाप्रबंधक का कहना है कि एक लीटर डीजल में पावर वीडर की ओर से करीब ढाई बीघा जमीन की निराई-गुड़ाई होगी और मिट्टी चढ़ाने का कार्य आसानी से होगा।ढाई बीघा पर करीब 1250 रुपये की खर्चा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेेरोजगार युवकों के लिए पहली पसंद

क्षेत्र के किसान दिनेश, भारत सिंह, गौरव कुमार आदि का कहना है कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त है। जब उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने पावर वीडर को मिल से अनुदान पर लेकर किराए पर चला कर रोजगार करने को लक्ष्य साधा है। बताया कि उनके द्वारा किराए पर 400 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से किसानों के गन्ने की निराई गुड़ाई और मिट्टी चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि यह यंत्र ट्रेंच और सामान्य विधि से बोने वाले गन्ने में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed