फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now gas connection on installments

अब किस्तों पर गैस कनेक्शन

Fri, 29 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 29 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now gas connection on installments
बिजनौर में उपभोक्ताओं को नया एलपीजी कनेक्शन देने के लिए पेट्रोलियम कंपनी छूट देने के मूड में है। उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन पर सारे पैसे एक साथ नहीं देने होंगे। उपभोक्ता नया कनेक्शन लेकर किस्तों में पैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन

डीबीटीएल लागू होने के बाद नए कनेक्शन कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ आ रही है। उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देने में शपथ पत्र देने की अनिवार्यता को कंपनियों द्वारा पहले ही खत्म किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब ये कंपनी उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन पर फीस जमा करने में भी राहत देने के मूड में है। नए कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को एकमुश्त करीब 2800 (चूल्हा नहीं लेने पर) रुपये देने होते हैं, लेकिन अब उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन का चार्ज एक साथ जमा करने की जरूरत न होगी। उपभोक्ता किस्तों में ये रुपये जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एजेंसी स्टाफ ने बताया नए कनेक्शन पर चार्ज जमा करने की किस्त 24 तक हो सकती है। वीएसएम गैस एजेंसी संचालक निशा राघव ने कहा एचपी कंपनी के आदेश के बाद उपभोक्ताओं को किस्तों पर  कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

 सूत्रों के अनुसार 2800 रुपये में उपभोक्ता को एक सिलेंडर, रेग्यूलेटर और पाइप मिलता है। चूल्हा लेने की अनिवार्यता नहीं होती, लेकिन पाइप लेनी की अनिवार्यता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed