{"_id":"6343178c2f9409442f74244a","slug":"now-farmers-will-be-able-to-fill-online-declaration-form-till-october-20-bijnor-news-mrt608880656","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20 अक्तूबर तक भर सकेंगे किसान ऑनलाइन घोषणा-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 अक्तूबर तक भर सकेंगे किसान ऑनलाइन घोषणा-पत्र
विज्ञापन
बिजनौर। गन्ना विभाग ने ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने से वंचित रह गए गन्ना किसानों को एक और मौका दिया।
अब ऑनलाइन घोषणा पत्र करने की तिथि 20 अक्तूबर कर दी गई है। अंतिम तिथि तक घोषणा-पत्र न भरने वाले गन्ना किसानों को सामान्य बढ़ोत्तरी, उपज बढ़ोत्तरी, अतिरिक्त सट्टा आदि की सुविधा नहीं मिल पाएगी। गन्ना सट्टा भी स्वत: लॉक हो जायेगा। आगामी गन्ना पेराई सीजन शुरू करने की तैयारी चल रही है। गन्ना विभाग की ओर से किसानों के खेतों का गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन आदि का कार्य कर लिया गया है। वर्तमान में गन्ना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरने का कार्य चल रहा है। गन्ना किसानों के लिए निशुल्क घोषणा-पत्र भरने को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय, गन्ना विकास परिषद एवं सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालयों के साथ चीनी मिलों पर कृषक सहायता केंद्र खोल रखे हैं। इसके बाद भी काफी संख्या में तकनीकी कारणों जैसे इंटरनेट की स्लो स्पीड, बिजी सर्वर आदि समस्याओं के कारण घोषणा-पत्र ऑनलाइन भरने से वंचित रह गए हैं। ऐसे किसानों की सुविधा के लिए आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की तिथि अब 20 अक्तूबर कर दी है। ताकि सभी किसान अपने घोषणा पत्र ऑनलाइन करा सकें।
काफी किसान घोषणा पत्र भर नहीं कर पाएं हैं। गन्ना किसानों को घोषणा-पत्र भरने की तिथि को बढ़ाकर 20 अक्तूबर 2022 कर दिया गया है। इस निर्णय से गन्ना किसानों को काफी सहूलियत होगी। -पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।