फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now children will also study Sanskrit in madrasas: Qasmi

मदरसों में अब संस्कृत भी पढ़ेंगे बच्चे : कासमी

Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now children will also study Sanskrit in madrasas: Qasmi
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का स्वागत करते कार्यकर्ता संवाद
धामपुर (बिजनौर)। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मुफ़्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड के मदरसों में बच्चे अब अरबी के साथ-साथ संस्कृत भी पढ़ेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून से काशीपुर जाते वक्त चेयरमैन कुछ देर के लिए यहां पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 416 पंजीकृत मदरसों में 76 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री विकास के नए आयाम लिख रहे हैं। उत्तराखंड मदरसों के बारे में जिक्र करते हुए कि मदरसों के बच्चों को राष्ट्रीय कार्यक्रम से जोड़ा गया है। एनसीईआरटी से शामिल करने के बाद मदरसों के बच्चे भी नीट आदि परीक्षाएं दे सकेंगे। इसी का नतीजा है कि धार्मिक तालीम के साथ-साथ इस वर्ष परीक्षा में करीब 96.5 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। अगले सत्र से मदरसों में संस्कृत विषय पढ़ाई के लिए उपलब्ध रहेगा।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल अपने वोट बैंक की तरह किया है। दो वर्गों के बीच खाई खोदने का काम किया है। जबकि भाजपा उसे पाटने का काम कर रही है। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं संजय गहलौत, काज़ी मैराज आलम, सरदार सतवंत सिंह सलूजा, इरफान मंसूरी, चंद्रपाल सिंह आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed