फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now Amangarh Jungle Safari will be booked at home

Bijnor News: अब घर बैठे बुक होगी अमानगढ़ जंगल सफारी

Tue, 08 Oct 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Now Amangarh Jungle Safari will be booked at home
अमानगढ़ का मुख्य द्वार। संवाद
बिजनौर। इस बार अमानगढ़ को भी कार्बेट और दुधवा पार्क की तर्ज पर ऑनलाइन करने की तैयारी हो गई है। 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे पर्यटन सत्र पर पर्यटक घर बैठे अपनी जंगल सफारी की बुकिंग करा सकेंगे। वहीं इस बार 35 किमी की दूरी तक पर्यटक जिप्सी से जंगल के साथ-साथ वहां के वन्य जीवों को निहार पाएंगे।
विज्ञापन

बिजनौर जिले में कार्बेट पार्क की सीमा से लगा अमानगढ़ इस बार पर्यटकों के लिए और ज्यादा खास होने वाला है। अब पर्यटकों को भीड़ होने पर बुकिंग न होने के कारण लौटना नहीं पड़ेगा। अब वन विभाग ने अमानगढ़ पोर्टल में ऑनलाइन बुकिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें तकनीकी टीम को काम सौंप दिया गया है। इसी पोर्टल पर बुकिंग और वेटिंग, जिप्सी की उपलब्धता आदि के साथ सभी जानकारी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


- 35 किमी ट्रैक पर सफारी होगी: डीएफओ
डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग आगामी पर्यटन सत्र पर शुरू कर दी जाएगी। जंगल के अंदर पर्यटकों ने 35 किमी ट्रैक घूमने के लिए निर्धारित किया है। फिलहाल एक जिप्सी में पांच लोगों को जाने की अनुमति होगी और पर्यटकों को इसके लिए 2280 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं इसमें प्रति पर्यटक 200 रुपये, एक गाइड के लिए 400 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कभी कार्बेट पार्क का हिस्सा थी अमानगढ़ रेंज
अमानगढ़ रेंज कभी कार्बेट पार्क का ही हिस्सा हुआ करती थी। यूपी-उत्तराखंड बंटवारे के समय कार्बेट पार्क उत्तराखंड में चला गया। वहीं अमानगढ़ वन रेंज बिजनौर उत्तर प्रदेश के हिस्से में आ गई। इसका रकबा 9500 हेक्टेयर में है। इसमें करीब 8600 हेक्टेयर क्षेत्र टाइगर रिजर्व के तहत आता है। इसे वर्ष 2012 में टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल चुका है।

- प्राकृतिक धरोहर का खजाना है अमानगढ़
अमानगढ़ के पास ही पीली बांध है, जहां पर सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है, जो खुद में एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। अमानगढ़ के जंगल में 32 बाघ हैं। इस बार हुई गणना में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा यहां पर 100 से ज्यादा हाथी हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में भालू, गुलदार, पैंगोलिन, अजगर जैसे जीव भी दिखाई देते हैं। यहां पर चीतल, हिरण के दर्जनों की संख्या में झुंड दिखाई पड़ते हैं।


- अमानगढ़ एक नजर में
रकबा 9580 हेक्टेयर
बाघ 32
हाथी 100

गुलदार 45
हाथी 105
चिकारा 06
काला हिरन 50
सांभर 226
बारहसिंगा 37
भालू 9
मोर 1074



नोट: आंकड़े वन विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed