फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice to livestock owners for grazing animals in forest area

वन क्षेत्र में पशु चराने पर पशुपालकों को नोटिस

Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Notice to livestock owners for grazing animals in forest area
वन क्षेत्र में पशु चराने पर पशुपालकों को नोटिस
विज्ञापन

भागूवाला। क्षेत्र की राजगढ़ रेंज के वन्य क्षेत्र में पशु चराने पर पशुपालकों को नोटिस दिए गए हैं। डिप्टी रेंजर ने पशुपालकों को रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में पशु न चराने की हिदायत भी दी है।

राजगढ़ रेंज के डिप्टी रेंजर जयपाल सिंह का कहना है कि गुर्जर बस्ती, प्रीतमगढ़, सबलगढ़ के पशुपालक प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में पशु को चराने के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में लाते हैं। जिससे वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों भारी नुकसान होता है। इस वर्ष भी राजगढ़ रेंज की ओर से वन महोत्सव के मौके पर 230 हेक्टेयर जमीन में पौधरोपण किया गया है। वन उपज को नष्ट होने से बचाने के लिए गुर्जर बस्ती, प्रीतमगढ़, सबलगढ़ के पशुपालकों को नोटिस दिए गए है। वहीं, पशुपालक इब्राहिम, राजकुमार, अशोक कुमार, इकबाल का कहना है कि दशकों से पशु वन क्षेत्रों में चरने आ रहे हैं। पशुओं के चरने के लिए अन्य स्थान नहीं है। डिप्टी रेंजर जयपाल सिंह और पशुपालकों की बीच हुई वार्ता में पशुओं के आरक्षित वन क्षेत्र में नहीं जाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed