फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to stamp vendor, asked for answer on overcharge

Bijnor News: स्टांप वेंडर को नोटिस जारी, मांगा अधिक वसूली का जवाब

Tue, 26 Aug 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to stamp vendor, asked for answer on overcharge
बिजनौर। अमर उजाला में स्टिंग में स्टांप पर अधिक वसूली का समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्टांप वेंडर राबिया परवीन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्टांप के अधिक पैसे लेने पर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


टीम ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्टांप वेंडर राबिया परवीन का स्टिंग किया। वेंडर के यहां एक हजार रुपये का स्टांप 1030 में रुपये में मिला। रविवार के अंक में स्टिंग की खबर स्टांप शुल्क बिक्री में 30 से 100 रुपये तक हो रही अवैध वसूली शीर्षक से प्रकाशित हुई। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने वेंडर को सोमवार को नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस में स्टांप पर अधिक पैसे लेने का जवाब मांगा है। दूसरे वेंडर भी स्टांप के अधिक पैसे ले रहे हैं। जिसके चलते सभी वेंडरों को भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

वेंडर स्टांप पर अधिक पैसे नहीं ले सकता है। वेंडर राबिया परवीन को स्टांप पर अधिक पैसे लेने के मामले में नोटिस दिया है। दूसरे वेडरों को भी चेतावनी जारी की है। अगर, कोई स्टांप पर अधिक पैसे लेते हुए पकड़ा जाता है तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वान्या सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed