{"_id":"618960c1eb26273d1514171f","slug":"notice-issued-to-seven-for-illegal-plotting-nazibabad-news-mrt5640180127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लॉटिंग पर सात को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध प्लॉटिंग पर सात को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध प्लॉटिंग पर सात को नोटिस जारी
नजीबाबाद। प्रशासन ने हर्सवाड़ा-बीए में विनियमित क्षेत्र से बिना अनुमति प्लाट काटने के मामले में सात लोगों को नोटिस जारी किए हैं। एसडीएम एवं विनियमित क्षेत्र के प्राधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए प्लाट विक्रय करने, कॉलोनी निर्माण करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है।
विनियमित क्षेत्र ने हर्सवाड़ा-बीए के खसरा नंबर 85, 86 और 87 में बिना अनुमति प्लाट विक्रय करने का मामला पकड़ा है। विनियमित क्षेत्र ने बिना अनुमति प्लाट विक्रय के लिए हर्सवाड़ा निवासी अकील अहमद, शकील अहमद, कफील अहमद, फैसल, शारिक पुत्रगण जमील अहमद सहित तीन अन्य व्यक्तियों लईक अहमद, मो. अरशद अहमद को नोटिस जारी किए हैं। विनियमित क्षेत्र के प्राधिकारी/एसडीएम द्वारा जारी किए गए नोटिस में संबंधित व्यक्तियों को आरबीओ एक्ट 1958 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने और निर्माण ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई है। बताया जाता है कि प्रशासन ने विद्युत निगम को भी संबंधित क्षेत्र में विद्युतीकरण आदि की कार्रवाई विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास होने के बाद ही निर्देश दिए हैं।