{"_id":"62113f60d48f0a0af177740b","slug":"notice-issued-to-19-candidates-for-not-giving-details-of-election-expenses-bijnor-news-mrt577605450","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देने पर 19 प्रत्याशियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं देने पर 19 प्रत्याशियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
बिजनौर। चुनाव बीत चुका है, अब मतगणना होना बाकी है। लेकिन, 19 प्रत्याशियों ने अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा अभी तक नहीं दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से इन्हें नोटिस जारी कराए गए हैं। तय तारीख तक खर्च का लेखा जोखा नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक केवल 70 प्रत्याशियों ने ही खर्च का हिसाब दिया है।
विधानसभा चुनाव में जिले की आठों विधानसभाओं से 89 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी को अपने चुनावी खर्च का ब्योरा देना था। इसके लिए आयोग की तरफ से निगरानी टीम भी बनाई गई थी।
प्रेक्षक के निर्देशन में टीम अभी तक 70 प्रत्याशियों के खर्च का निरीक्षण कर चुकी है। इन प्रत्याशियों ने ही अपने व्यय का लेखा जोखा बताया है। बाकी 19 ने न ब्योरा दिया और न ही निरीक्षण में उपस्थित हुए। जिन्हें वरिष्ठ कोषाधिकारी की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 12 फरवरी तक का ही दिया है ब्योरा
खर्च का ब्योरा देने वाले 70 प्रत्याशी अभी तक केवल 11 फरवरी तक के ही खर्च का लेखा जोखा दे पाए हैं। मतगणना होने के अगले दिन चुनाव से पहले के दो दिन और मतगणना के वाले दिन भी हुए खर्च का लेखा जोखा उपलब्ध कराना होगा। साफ तौर पर कहें तो अभी सभी प्रत्याशियों ने आधा अधूरा ही खर्च का हिसाब दिया है।
चुनाव में किए गए खर्च का ब्योरा नहीं देने वाले उम्मीदवारों को नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि अभी खर्च का लेखा जोखा जमा करने वाले उम्मीदवारों का भी 12 फरवरी के बाद किया गए खर्च का निरीक्षण होना बाकी है।
- सूरज कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विधानसभावार प्रत्याशियों के खर्च का विवरण
नजीबाबाद विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
राजा भारतेन्द्र सिंह भाजपा 7,59,601
तसलीम अहमद सपा 1,24,412
शाहनवाज आलम बसपा 4,05,028
सलीम अंसारी कांग्रेस 7,04,602
नगीना विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
डॉ यशवंत सिंह भाजपा 7,20,868
मनोज पारस सपा 15,30,978
ब्रजपाल सिंह बसपा 7,30,941
हेनरीता कांग्रेस 6,92,372
बढ़ापुर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
सुशांत सिंह भाजपा 15,24,799
कपिल कुमार सपा 14,97,080
मोहम्मद गाजी बसपा 7,19,785
हाजी एहसान अली कांग्रेस 5,77,318
धामपुर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
अशोक राणा भाजपा 13,29,819
नईमुल हसन सपा 6,50,495
मूलचंद चौहान बसपा 3,82,265
हुसैन अहमद अंसारी कांग्रेस 2,26,557
बिजनौर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
सुचि चौधरी भाजपा 9,64,675
रुचिवीरा बसपा 14,25,599
डॉ नीरज चौधरी रालोद 9,93,149
नहटौर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
ओम कुमार भाजपा 8,64,039
मुंशीराम पाल रालोद 8,79,039
मीनाक्षी कांग्रेस 12,17,500
चांदपुर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
कमलेश सैनी भाजपा 9,50,116
स्वामी ओमवेश सपा 5,44,704
शकील हाशमी बसपा 6,53,628
उदय त्यागी कांग्रेस 6,82,292
नूरपुर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी खर्च
सीपी सिंह भाजपा 7,59,290
रामअवतार सैनी सपा 4,06,917
जियाउद्दीन बसपा 5,33,582
बाला देवी कांग्रेस 1,36,550
निर्दलीय हामिद हुसैन ने लड़ लिया 1340 रुपये में चुनाव
भले ही उम्मीदवारों ने लाखों रुपया खर्च किया हो लेकिन जिले में एक निर्दलीय प्रत्याशी हामिद हुसैन ने सिर्फ 1340 रुपये चुनाव लड़ लिया। नजीबाबाद सीट से चुुनाव लड़ने वाले हामिद ने पांच फरवरी तक 1140 रुपये खर्च किए। आठ फरवरी तक 1340 ही खर्च किया।