{"_id":"631e29fded2ed7793c78e5dd","slug":"notice-issued-for-cutting-colony-without-passing-layout-bijnor-news-mrt6048536132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ले-आउट पास कराए कॉलोनी काटने पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ले-आउट पास कराए कॉलोनी काटने पर नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। बिना ले-आउट पास कराए कॉलोनी काटने के मामले में प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। एसडीएम सदर ने नोटिस जारी कर दावा किया कि इस कॉलोनी की जमीन में महा योजना बाग के रूप में दर्ज है। एसडीएम सदर, तहसीलदार आदि अफसरों ने रविवार शाम को कॉलोनी का निरीक्षण कर यह कार्रवाई की।
बिजनौर-किरतपुर रोड पर एक कॉलोनी काटी जा रही है। कॉलोनी में प्लाटों की बिक्री भी हो चुकी है। रविवार शाम एसडीएम सदर मोहित कुमार, तहसीलदार सदर अनुराग सिंह ने टीम के साथ कॉलोनी का निरीक्षण किया। इसके अलावा कॉलोनी की जमीन का नक्शों में मिलान किया। एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि यह जमीन महा योजना में बाग के रूप में दर्ज है। मौके पर प्लाटिंग होती पाई गई, जबकि इस कॉलोनी का ले-आउट भी पास नहीं कराया गया है। इस मामले में जमीन के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस के जवाब के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।