फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not willing to take any charge

चार्ज लेने को कोई तैयार नहीं

Mon, 07 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद से कोई भी कर्मचारी जिला वित्त प्रबंधक का चार्ज लेने को तैयार नहीं है। इसके चलते एनएचएम  में एकाउंट संबंधित कार्य रुक  गए हैं। सीएमओ ने सारे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

एनएचएम में हुए करीब तीन करोड़ दस लाख के घोटाले  के चलते स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी कर्मचारी जिला वित्त प्रबंधक का चार्ज लेने को तैयार नहीं है। घोटाले में  शामिल पूर्व जिला वित्त प्रबंधक आैर एक बाबू को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

पूर्व जिला वित्त प्रबंधक का स्थानांतरण होने के बाद बृजमोहन को चार्ज दिया गया था। लेकिन बृजमोहन ने मिशन निदेशक को पत्र लिखकर अपने स्थानांतरण की मांग की थी। अगर उनका स्थानांतरण नहीं किया जाता तो उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए। एडी मुरादाबाद ने जिला वित्त प्रबंधक के पद पर रामपुर से एक कर्मचारी को अटैच किया था लेकिन उस कर्मचारी ने भी घोटाले के चलते चार्ज नहीं  लिया  था। इसके चलते सीएमओ कार्यालय में एकाउंट संबंधित कार्य रुके हुए हैं। सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने पत्र लिखकर  सारे मामले से मिशन निदेशक व वित्त नियंत्रक एनएचएम को अवगत करा दिया है। हालांकि कुछ माह पहले लखनऊ से टीम जांच करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed