फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not passed on the mark sheets

पास हो गए पर मार्कशीट नहीं

Tue, 19 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 19 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में सपा छात्रसभा ने सोमवार को आरएसएम इंटर कालेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतपाल सिंह का घेराव कर उनसे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास छात्रों को मार्कशीट एवं टीसी उपलब्ध करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि छात्रों की समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मुदित गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य से कहा कि हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को जिले में एक जून से उनकी मार्कशीट को वितरण कर आगामी कक्षाओं में प्रवेश के लिए टीसी काटी जा रही है। लेकिन इस कालेज में ऐसा न होने से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। कालेज के मैनेजमेंट के चक्कर में छात्रों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अब तक छात्रों को मार्कशीटों का वितरण न होने के लिए कालेज प्रशासन और डीआईओएस जिम्मेदार है। छात्रों की समस्या पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतपाल सिंह ने कहा कि यहां पर प्रधानाचार्य पद के विवाद में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। तब से कालेज का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  छात्रों की समस्या दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा । समस्या रखने वालों में  रूमानी चौधरी, अफसर कुरैशी, सरील अग्रवाल, हारून, दानिश, अमान अली ‌सहित अन्य छात्र  शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed