फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not enough medicines found in hospital, pharmacist's salary stopped

Bijnor News: अस्पताल में पर्याप्त नहीं मिली दवाई, फार्मासिस्ट का वेतन रोका

Tue, 04 Jun 2024 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Not enough medicines found in hospital, pharmacist's salary stopped
- धामपुर में संचालित 100 शैय्या वाले चिकित्सालय के निरीक्षण में मिली खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कहने को तो सरकारी अस्पतालों में दवाइयां और संसाधन पर्याप्त हैं। मगर, धामपुर में संचालित 100 शैय्या वाले चिकित्सालय के निरीक्षण में अधिकारियों को पर्याप्त दवाई नहीं मिली। इसे लेकर सीएमओ ने फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि डीएम ने सभी सीएचसी और पीएचसी पर दवाई की पर्याप्त उपलब्धता होने के निर्देश दिए थे। मगर, जब जिला स्तरीय टीम ने धामपुर 100 शैय्या चिकित्सालय का भ्रमण किया तो वहां दवाई और उपकरण पर्याप्त नहीं मिले। चिकित्सालय में तैनात चीफ फार्मासिस्ट नरेश प्रसाद ने औषधि ले जाने से साफ इंकार कर दिया। इस वजह से उनका मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में चीफ फार्मासिस्ट से तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

कहा कि आवश्यक उपकरण, दवाई जिला स्तरीय ड्रग वेयर हाउस, सीएमएसडी स्टोर से लेने के बाद ही मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed