फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not a single school applied for Project Alankar Yojana

प्रोजेक्ट अलंकार योजना के लिए एक भी विद्यालय ने नहीं किया आवेदन

Sun, 20 Feb 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Not a single school applied for Project Alankar Yojana
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के लिए एक भी विद्यालय ने नहीं किया आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की है। योजना में पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रस्तावित है, लेकिन योजना में शामिल होने के लिए तय शर्तों के कारण 67 विद्यालय आवेदन करने से बाहर हो गए हैं। जबकि 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पात्र मिले सिर्फ छह में से किसी विद्यालय ने आखिरी तारीख तक आवेदन नहीं किया है।
शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की है। पहले चरण में राजकीय इंटर कॉलेजों को शामिल किया गया था। दूसरे चरण में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को योजना में शामिल किया गया है। जिले में 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

75 वर्ष पुराना भवन होने की थी शर्त
शासन ने योजना में शामिल होने के लिए शर्त तय की है, जिनमें योजना में शामिल होने के लिए प्रमुख शर्त में विद्यालय का भवन 75 वर्ष पुराना होना चाहिए। साथ ही विद्यालय में छात्र संख्या 300 से कम नहीं होनी चाहिए। शासन योजना में जितना अनुदान देगा उतनी ही धनराशि विद्यालय को देनी होगी। पात्र विद्यालय को शिक्षण कक्ष, प्रयोगशाला, प्रशासनिक कक्ष, पुस्तकालय , वैकल्पिक कक्ष तथा चारदीवारी निर्माण के लिए निर्धारित छात्र संख्या के अनुसार सवा करोड़ तक मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

67 विद्यालय योजना से बाहर
जिले में 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित है। डीआईओएस सचिव हैं। डीएम ने तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में पात्रता की जांच के लिए टास्क फोर्स गठित की थी, जिसमें पीडब्ल्यूडी, राजस्व व शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले में मात्र छह विद्यालयों ही योजना में शामिल होने के लिए पात्र मिले हैं। 67 विद्यालयों योजना से बाहर हो गए हैं।

किसी पात्र विद्यालय ने नहीं किया आवेदन
डीएम द्वारा कराई गई पात्रता जांच में तहसील चांदपुर में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर, धामपुर तहसील में केएम इंटर कॉलेज धामपुर व आरएसएम इंटर कालेज धामपुर, बिजनौर तहसील में बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर अर्थात बीआईसी, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर तथा नगीना तहसील में हिंदू इंटर कॉलेज नगीना पात्र मिले हैं। शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शामिल होने के लिए 19 फरवरी तक आवेदन मांगे थे। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार तय समय में कोई आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed