फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Noorpur students thrive in UP board

यूपी बोर्ड में नूरपुर के छात्रों का रहा जलवा

Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Noorpur students thrive in UP board
यूपी बोर्ड में नूरपुर के छात्रों का रहा जलवा
विज्ञापन

नूरपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में नूरपुर क्षेत्र के छात्रों का जलवा रहा है। जनपद की टॉप टेन लिस्ट में क्षेत्र के इंटरमीडिएट के नौ छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें सर्वाधिक पांच छात्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नूरपुर के हैं। हाईस्कूल में फीना के छात्र ने जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता पर उनके विद्यालय और घर में खुशी का माहौल है।

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल की परीक्षा में ग्राम फीना स्थित इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांशु राजपूत ने 91.17 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांशु की इस सफलता पर उसके परिवार में हर्ष का माहौल है। इसके साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने बाजी मारी है। इस विद्यालय के पांच छात्रों ने टॉप टेन में स्थान बनाकर सफलता के झंडे गाढ़ दिए। विद्यालय की पीसीएम ग्रुप की अनुष्का ठाकुर 88.40 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जनपद में दूसरे स्थान पर रही है। विद्यालय के विपुल कुमार ने 88.20 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, विनित शर्मा ने 87.80 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, नागेश कुमार ने 87.40 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां व विपुल कुमार ने 85.80 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में आठवां स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य वीरसिंह ने सभी छात्रों की सफलता पर उन्हे बधाई दी है। इसके अलावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज अस्करीपुर की छात्रा दीपांशी राजपूत ने 88.40 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में दूसरा, न्यादरी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा सपना रानी ने 85.60 अंक के साथ नवां व सेंट मेरीज इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा आकांक्षा यादव ने 85.80 प्रतिशत अंक के साथ आठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed