फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Noorpur police arrested gangbangers

नूरपुर पुलिस ने दबोचा ठगों का गैंग

Wed, 27 Feb 2019 12:23 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 27 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Noorpur police arrested gangbangers
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी संजीव त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नूरपुर पुलिस ने ठगों के एक गैंग का दबोचा है। गैंग, लोगों को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर चेक लेकर उनसे मैजिक जेल पेन से खाते में रकम भरवाकर बाद में रकम को मिटाकर अपनी मर्जी से रकम भरकर लोगों के खाते से मोटी रकम उड़ाता था। पुलिस ने गैंग से 27 खाली व भरे चेक एक पास बुक, 28 पंपलेट, आईडी व आईडी कार्ड एटीएम, पैन कार्ड,  लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक नूरपुर के मोहल्ला शहीदनगर निवासी मुकेश कुमार मिश्रा से 20 हजार का चेक लेकर फर्जी तरीके से 1,78,500 भरकर ऊधमसिंह नगर थाना रूद्रपुर आवास विकास कॉलोनी रूद्रपुर निवासी सुजल कुमार हलदर को पंजाब एंड सिंघ बैंक के बाहर से दबोच लिया। सुजल की निशानदेही पर ऊधम सिंह नगर के बाजपुर निवासी अजीत सिंह, मेरठ जिले के मवाना थाने के  मोहल्ला कल्याण सिंह डीकली कॉलोनी निवासी मलिक कुमार व मेरठ जिले के सरधना गांव कुशावली निवासी गौरव को दबोच लिया। पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि अजीत सिंह उनके गैंग का सरगना है।
विज्ञापन

गैंग पंपलेट छपवाकर लोगों को बैंक से लोन लेने के लिए प्रोत्साहित करता था। उनके बैंक खातों का सत्यापन कराने के लिए ग्राहक से 20- 20 हजार रुपये  के दो चेक लेकर अपने पास से दिए मैजिक जेल पेन से धनराशि भरवाकर ले लेते थे। बाद में गैंग धनराशि को चेक से मिटाकर अपनी मनमर्जी से धनराशि चेक में भरकर बैंक से रुपये निकालकर अपने खातों में डाल लेते थे। गैंग के सभी सदस्यों के एटीएम सरगना अजीत के पास रहते थे। अजीत ठगी की रकम को एटीएम के जरिये बाकी साथियों के खातों से निकलता था। गैंग काफी समय से इस काम को कर रहा था। पुलिस ने गैंग से 27 खाली व भरे चेक, एक बैंक पास बुक, 28 पंपलेट, एक डेमो पेपर, दस सादा पेपर, दस आईडी की छाया प्रति, 11 आईडी कार्ड, दो एटीएम, दो पैन कार्ड, लैपटॉप, व चार  मोबाइल बरामद किए है। एसपी ने बताया   कि ठगी की घटना को अंजाम देने   में मोबाइल, व्हाट्सएप, इंटरनेट, एटीएम के अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक संसाधनों का प्रयोग    भी किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed